UP News: योगी के मंत्री नंदगोपाल नंदी को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी को मिली जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

UP cabinet minister Nand Gopal Gupta: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर धमकियां मिलीं, जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। औद्योगिक विकास विभाग संभालने वाले नंदी ने आरोप लगाया कि उन्हें 19 अप्रैल को धमकी भरे फोन आए। पुलिस ने बताया कि तीन मई को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को उनके मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद लखनऊ की हजरतगंज पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। औद्योगिक विकास मंत्री गुप्ता ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि उन्हें अलग-अलग फोन नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है।
पुलिस के मुताबिक, 19 अप्रैल को शाम करीब 5.55 बजे और शाम 6.05 बजे दो अलग-अलग नंबरों से कॉल की गईं। ये कॉल मंत्री के समीक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने रिसीव की थीं।" मंत्री ने पुलिस से फोन करने वाले के कॉल डिटेल रिकॉर्ड का पता लगाने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
हजरतगंज के एसएचओ अखिलेश मिश्रा ने कहा कि अज्ञात संचार द्वारा आईपीसी (506) आपराधिक धमकी के आरोपों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच चल रही है।
2010 में भी मंत्री पर जानलेवा बम हमला हुआ था जिसमें उनके गनर और एक पत्रकार की जान चली गई थी। 2019 में अज्ञात बदमाश ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications