UP News: नोएडा में Pod Taxi चलाने से पहले विदेशों से फीडबैक ले रही YEIDA
उत्तर प्रदेश के नोएडा में जल्द ही पोड टैक्सी सेवा देखने को मिलेगी। अब तक यह सेवा दुनिया के पश्चिमी देशों में ही दिखाई पड़ती थी जिसके बाद

The Yamuna Expressway Industrial Development Authority: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पोड टेक्सी चलाने की कवायद में यमुना एक्सप्रेस वे डेवलपमेंट विकास प्राधिकरण (YEIDA) जुटा हुआ है। अधिकारियों के दावे के मुताबिक नोएडा देश का पहला ऐसा शहर होगा जहां पोट टैक्सी सेवा की शुरूआत होगी। यह सेवा नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नई फिल्म सिटी के बीच शुरू की जाएगी। हालांकि पोड टैक्सी सेवा का उपयोग करने को लेकर ईडा के अधिकारी विदेशों में चल रहे पोड टैक्सी के नियमों और उसके कायदों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।
पोड टैक्सी सेवा को लेकर इनपुट जुटा रही यीडा
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) यूपी सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है जो उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे के साथ-साथ औद्योगिक और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए काम करता है। प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक पॉड टैक्सी प्रणाली के कार्यान्वयन का प्रस्ताव दिया है जिसको लेकर अब विदेशों से मिल रहे इनपुट के आधार पर मंथन चल रहा है कि इसे नोएडा में कैसे चलाया जाए और इसको चलाने के नियम कायदे क्या हैं।
यीडा के अधिकारी कर रहे नियम कायदों का अध्ययन
ईडा के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा में पोड टैक्सी सेवा चलाने को लेकर YEIDA के अधिकारी लंदन (हीथ्रो हवाई अड्डे), अबू धाबी (मसदर शहर) और कोरिया (सनचियन) में संचालित व्यक्तिगत रैपिड ट्रांजिट (PRT) सिस्टम का अध्ययन कर रहे हैं। यीडा के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इंडियन पोर्ट रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) इन एजेंसियों को विदेशों में भेज दी है और उनकी प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलेगी यीडा
यीडा की ओर से तैयार की गई फाइनल डीपीआर के अनुसार, यीडा क्षेत्र में आने वाली दो मेगा परियोजनाओं जेवर हवाई अड्डे और फिल्म सिटी को जोड़ने वाले 12 किलोमीटर के मार्ग पर पोड टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। इस रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे। डीपीआर में मूल रूप से 17 स्टेशनों का सुझाव दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि नोएडा में शुरू होने जा रही पोड टैक्सी सेवा यात्रियों को तेज, पहले से बेहत और पार्यावण फ्रेंडली सेवा मुहैया कराएगी। इस सेवा के शुरू होने के बाद यातायात जाम की समस्याओं से भी राहत मलेगी और आवाजाही का एक सुगम और सरल रास्ता अपनाएगी।
यात्रियों के लिए काफी अहम साबित होगी यह सेवा
YEIDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणवीर सिंह ने कहा कि कई सेक्टरों से गुजरने वाली 100 मीटर चौड़ी सड़क पर 12 मीटर की ऊंचाई पर एलिवेटेड रूट तय किया गया है। हमने इस रूट में पड़ने वाले सभी सेक्टरों को ध्यान रखकर योजना बनाई है ताकि इसके उपयोगकर्ता आराम से स्टेशनों का उपयोग कर सकें। यीडा पोड टैक्सी सेवा के लिए जो रूट तय किया है उसके अनुसार यह सेवा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नोएडा फिल्म सिटी को जोड़ने का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications