UP News: मेगाप्लान तैयार करने में जुटा YEIDA, इन 5 जिलों की भी बदलेगी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में यूपी के आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के पास एक मेगाप्लान तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर प्राधिकरण ने एक निजी कम्पनी को डिटेल प्रोजेक्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा है।

योगी आदित्यनाथ

Yamuna Expressway Industrial Develoment Authority: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने के लिए कमर कस ली है। अथॉरिटी के अधिकारियों की माने ता आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से शहरी क्षेत्र के विकास के लिए एक प्लान तैयार किया गया है। एक्सप्रेस वे के किनारे 12 हजार एकड़ जमीन पर लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए एक विशेष प्लान तैयार किया है। इस मास्टर प्लान में यूपी के 5 जिलों को शामिल किया गया है।

मास्टर प्लान में 5 जिलों को शामिल किया गया

प्राधिकरण के अधिकारियों की माने तो इस इस मास्टर प्लान में यूपी के 5 जिलों गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और मथुरा को भी शामिल किया गया है। अधिकारियों की कोशिश है कि इस प्लान के तहत ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा किया जाए। इसके लिए अथॉरिटी की तरफ से एक प्राइवेट कम्पनी Ernst and Young Global Limited (E&Y)को हायर किया गया है। यह कम्पनी तीन महीने के भीतर इस इलाके में रोजगार के अवसर उपलब्ध करने और उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं पर अपनी रिपोर्ट देगी।

सर्वे पूरा होने के बाद इंडस्ट्री पर करेंगे फोकस

इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए YEIDA के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं , '' जैसे ही एजेंसी अपनी डिटेल रिपोर्ट पेश करेगी उसके बाद ही हम इस रीजन में विकास का एक खाका तैयार करेंगे। एक बार जब इसका सर्वे पूरा हो जाएगा फिर हम इस बात पर फोकस करेंगे शहरी क्षेत्र के विकास के लिए टूरिज्म और इंडस्ट्री को लाने के लिए कैसे आगे बढ़ सकते हैं।'' इसमें रोचक बात यह है कि यह इलाका ताजमहल के आसपास स्थित है जहां हर साल हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। ईडा इन पर्यटकों पर फोकस कर अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहता है।

नगर विकास विभाग के तहत तैयार होगा प्लान

YEIDA की कोशिश शहरी क्षेत्र के लिए एक मेगाप्लान तैयार करने का है ताकि इस इलाके को उद्योग धंधों से जोड़ा जा सके। इस मास्टरप्लान को लेकर अथॉरिटी की तरफ से नगर विकास विभाग के तहत अलीगढ़, मथुरा और हाथरस में 24 हजार हेक्टेयर जमीन पर विकास का खाका तैयार करने का है। आगरा में लगने वाले प्रोजेक्ट के तहत शहरी क्षेत्र को लेकर एक प्लान तैयार करने को कहा गया है ताकि शहर को आने वाली चुनौतियों के लायक बनाया जा सके और लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।

आगरा में आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखकर बनेगा प्रोजेक्ट

दरअसल आगरा विकास प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काफी गंभीर हैं और वह भी चाहते हैं कि आने वाले समय के हिसाब से बेहतर प्लान तैयार किया जाए ताकि लोगों की जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके। इस प्रोजेक्ट में हाउसिंग प्रोजेक्ट, आवागमन और ग्रीन स्पेस की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में आगरा को एक नए रूप में प्रस्तुत करेगा और लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+