UP : चकबंदी के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिये ऑर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करेगी योगी सरकार

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार चकबंदी संबंधी मामलों में लेटलतीफी, लापरवाही, अनियमितता पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके तहत सीएम योगी ने हाल ही में चकबंदी संबंधी कार्य में अनियमितता, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कई अधिकारियों को निलंबित करते हुए कड़ी कार्रवाई की थी।

योगी आदित्यनाथ

इसी क्रम में योगी सरकार ने चकबंदी विभाग के कामों में पारदर्शिता लाने के लिए एआई (ऑर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) के प्रयोग का निर्णय लिया है। इसको लेकर विभाग ने सरकारी तथा गैर सरकारी 30 कंपनियों से प्रस्तुतिकरण प्राप्त किए हैं।

बैठक में आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर कमल जैन, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर भरत लोहानी, प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार द्वारा रियल टाइम कैडस्ट्रल सर्वे सल्यूशन वीद मार्डन टेक्नोलाजी पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया।

इसमें उन्नत तकनीक का प्रयोग कर चकबंदी प्रक्रिया में तैयार किये जाने वाले अभिलेखों भूचित्र एवं स्थल पर सीमाकंन में किस प्रकार प्रयोग करते हुए किसान एवं जनसामान्य को लाभ मिल सके, इस संबंध में अभिमत व्यक्त किया गया।

बैठक में चकबन्दी कार्यों में गुणवता और पारदर्शिता लाने के लिऐ आधुनिक तकनीक रोवर, आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस, क्लाउड कम्पयूटिंग, ब्लाकचेन एवं डिजिटालाईज़ेशन पर चर्चा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+