UP News: पति ने रील बनाने के लिए नहीं खरीदे छोटे कपड़े तो भड़क गई पत्नी, छोड़ दी ससुराल

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में परिवार परामर्श केंद्र पर पति-पत्नी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद पत्नी ने पति का घर छोड़ दिया और अपने मायके चली आई।

पति द्वारा आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी छोटे-छोटे कपड़े पहनकर वीडियो बनाना चाहती है। और छोटे-छोटे बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके वह अपने फॉलोअर और सब्सक्राइबर को बढ़ाना चाहती है। लेकिन पति उसे छोटे कपड़े में देखना नहीं चाहता है।

up-news-wife-got-angry-when-husband-did-not-buy-short-clothes-for-making-reels

फिलहाल यह पूरा मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसलर द्वारा पति-पत्नी दोनों को समझाया गया। उसके बाद दोनों एक दूसरे की बात समझे तथा सुलह करने के बाद दोनों वापस लौट गए। लेकिन पत्नी द्वारा की गई इस हरकत की चर्चा लोगों में चल रही है।

2 साल पहले हुई थी शादी
दरअसल, आगरा जनपद की रहने वाली एक युवती की शादी 2 साल पहले राजस्थान के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। पति ने बताया कि उसके बाद उसकी पत्नी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगी।

वीडियो बनाने के साथ ही उसकी पत्नी घर का कोई अन्य काम भी नहीं करती थी। एक दिन उसकी पत्नी द्वारा छोटे-छोटे कपड़े खरीदने के लिए कहा गया। इस बात को लेकर पति नाराज हो गया और पत्नी के लिए छोटे कपड़े नहीं खरीदे।

इधर छोटे कपड़े पहन कर पत्नी वीडियो बनाकर फेमस होना चाहती थी। लेकिन पति द्वारा छोटे कपड़े ना खरीदे जाने के चलते पत्नी नाराज हो गई और मायके चली आई। रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंचा तो दोनों पक्ष परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे।

परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर डॉक्टर सतीश खिरवार द्वारा पति-पत्नी दोनों को समझाया गया। काउंसलर द्वारा समझाने के बाद पति-पत्नी को अपनी गलती का एहसास हुआ इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ बची हुई जिंदगी गुजारने के लिए चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+