Weather in UP: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानिए मौसम विभाग की ताजा अपडेट
Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होगी। यह क्रम कुछ दिनों तक बरकरार रहेगा। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। आइए जानते हैं यूपी के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है-
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें
बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर शामिल हैं। इसके साथ ही आस पास के क्षेत्रों में हल्कि बारिश होगी।

आईएमडी के मुताबिक, समूचे प्रदेश में बारिश का असर रहेगा। कही तेज बारिश होगी तो कहीं रुक रुक कर।
मानसून टर्फ के दक्षिण में अपनी सामान्य स्थिति की ओर खिसकने के कारण अगले चार-पांच दिन तक तेज बारिश हो सकती है।
जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाके बारिश की चपेट में रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications