UP Weather Update: IMD ने ठंड को लेकर जारी की यह बड़ी अपडेट, जानिए मौसम का मिजाज
Uttar Pradesh Weather Update News In Hindi: उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। ठंड में बढ़ोतरी होगी। IMD के मुताबिक तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 10 नवंबर के बाद तापमान में और गिरावट होगी। जिससे ठंड में बढ़ोतारों होगी। वर्तमान समय में दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है।
बुधवार को यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखा गया। छठ के महापर्व पर भी मौसम शुष्क रहने के साथ कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखा जा सकता है। 9 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया गया है।

UP News: 'एक केजीबीवी एक खेल' योजना से बालिकाओं को खेल में निपुण बनाएगी योगी सरकार, मिलेगा विशेष खेल प्रशिक्षण
दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम जानकार श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि अब धीरे धीरे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। सर्द हवाएं ठंड को बढ़ाएंगी। ज्यादा बदलाव 10 नवंबर के बाद देखने को मिलेगा।
UP News: इस तारीख से होंगी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की RO- ARO और PCS की परीक्षाएं, देखें शेड्यूल
यूपी के कई जिलों में अब खुले हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। आंकड़ों के अनुसार बुधवार को नोएडा में एयर क़्वालिटी इंडेक्स 314 दर्ज किया गया. वहीं गाजियाबाद में AQI का लेबल 330 रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ के इंड्रस्ट्रीयल एरिया में AQI का स्तर 220 तक पहुंच गया. जबकि शहरी क्षेत्र में AQI का स्तर 219 रिकॉर्ड हुआ।












Click it and Unblock the Notifications