UP: INDIA गठबंधन को लेकर बढ़ी कांग्रेस-सपा के बीच तल्खी, अखिलेश ने दिया ये बड़ा बयान
Akhilesh Yadav: देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले देश में बन रहे INDIA गठबंधन को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश में सीटें न मिलने को लेकर नाराज चल रहे अखिलेश यादव ने अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ऐसे लोगों को बयान देने से रोके जो जिनकी कोई हैसियत नहीं है।

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं है। न तो पटना की बैठक में थे न ही दिल्ली की बैठक में थे। वो किस हैसियत से बोल रहे हैं। उनको इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए। इसका मतलब ये है कि वो लोग दूसरे दलों को बेवकूफ बना रहे हैं।
अखिलेश ने अप्रत्यक्ष तौर पर अजय राय पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये कांग्रेस के लोग बीजेपी से मिले हुए हैं। हम चाहते हैं कि कांग्रेस ऐसे नेताओं को बयान देने से रोके जिनकी कोई हैसियत नहीं है।
"हमें ये जानकारी मिल रही है गठबंधन केवल दिल्ली के स्तर पर है तो ठीक है जब दिल्ली की बात होगी तब की जाएगी। प्रदेश स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो ये हमने स्वीकार कर लिया इसलिए अपनी पार्टी के टिकट घोषित कर दिए।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/9GmRcd13oh
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 19, 2023
अखिलेश ने कहा कि, यूपी में इंडिया एलायंस लगभग टूट गया है। अखिलेश ने कहा की मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस ने बेवकूफ बनाया। हमारे साथ धोखा हुआ। रात एक बजे तक मीटिंग चली लेकिन अगले दिन सूची जारी हुई थी तो हमे एक भी सीट नहीं दी गई। कांग्रेस के लोग बीजेपी से मिले हुए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस के चिरकुट नेताओं की क्या हैसियत है जो उनके बारे में बयान देंगे।












Click it and Unblock the Notifications