UP News: फिर चढ़ेगा तापमान, Heat Wave को लेकर सभी विभागों को अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में सरकार ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। सरकार के अधिकारियों की माने तो सभी विभागों को हीट वेव से बचाव को लेकर हर संभव कदम उठाने को कहा गया है।

State Government has Directed all Departments: उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी संबंधित विभागों को गर्मी में लू (Heat Wave) से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को तालाबों की मरम्मत का कार्य पूर्ण करने तथा सिंचाई के लिए आपूर्ति तथा पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। शहरी विकास विभाग और जल निगम पानी की कमी से सबसे अधिक प्रभावित लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी वितरित करेंगे।
गर्मी में हीट वेव को लेकर अलर्ट
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा हीट वेव के अलर्ट के मद्देनजर राज्य सरकार ने गर्मी के मौसम में जलापूर्ति के लिए मुख्य विकास अधिकारी या एडीएम स्तर के अधिकारी को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया है।
ग्रामीण एवं शहरी विभाग को भी निर्देश
सरकार ने जल निगम को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने का भी निर्देश दिया है। सभी नलकूपों व सिंचाई सुविधाओं को चालू हालत में करने के लिए सिंचाई विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जल निगम क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और लीकेज की मरम्मत करवाने और ओवरहेड टैंकों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
तालाबों में पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था के निर्देश
ग्रामीण विकास विभाग तालाबों को भरकर पशुओं को पीने का पानी उपलब्ध कराएगा। ग्रामीण विकास विभाग और जल निगम उन क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की व्यवस्था करेंगे जहां पानी की आपूर्ति बाधित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग ग्रामीण पेयजल योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग वन क्षेत्रों में पशु-पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तालाबों और झीलों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
लोगों के बीच टैँकरों की मदद से कराएं पानी की आपूर्ति
शहरी विकास विभाग और जल निगम पानी की कमी से सबसे अधिक प्रभावित लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी वितरित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय विकास विभाग नगरीय निकायों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों एवं बाजारों में जल फव्वारों की स्थापना की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। नगरीय विकास विभाग को पानी के अनावश्यक उपयोग जैसे वाहन धोना, नल खुला छोड़ना आदि को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications