सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ED व CBI के काम करने के तरीके पर उठाया सवाल, कहा- 'इन्हे बंद कर देना चाहिए'

Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ईडी और सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। वह इनके काम करने के तरीके से इतना नाराज है कि इन्हें हमेशा के लिए बंद करने तक की बात कह डाली। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सत्ता में आने के बाद व्यापारियों पर लगने वाला चुंगी खत्म कर दिया था, ठीक उसी प्रकार ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं को भी खत्म कर देना चाहिए। यह बातें उन्होंने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर भाजपा व बसपा से आए कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाने के बाद कही।

akhilesh

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में यहां कोई कानून व्यवस्था नहीं है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गृह मंत्रालय को इसका संज्ञान लेना चाहिए और समय-समय पर राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव संविधान को बचाने का है। जिस यूपी की जनता ने पहले भाजपा का स्वागत किया है अब वही इसकी विदाई करने का भी काम करेंगे। भाजपा पीडीए की भर्ती लोकप्रियता से घबरा गई है। इस बार इनकी हार सुनिश्चित है।

अखिलेश यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी को इलेक्टोरल बांड के माध्यम से एक बार में ढाई करोड रुपए मिले हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को भी इसका खुलासा करना चाहिए और एसबीआई को पूरी डिटेल देनी चाहिए। अखिलेश यादव ने मायावती के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया।

शनिवार को डॉक्टर सीताराम राजपूत भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गए। इसके अतिरिक्त आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लटेश विधुरी परवेज आलम बसपा के इलियास अंसारी, कुशीनगर, पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+