UP : अयोध्या के हनुमानगढ़ी में जमीन विवाद को लेकर पुजारी की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के हनुमानगढ़ी में एक पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इसके पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह इस हत्याकांड की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। साधु राम सहारे दास बसंतिया पट्टी के संत दुर्बल दास के शिष्य थे। घटनास्थल पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे जमीन का विवाद हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी साफतौर पर कुछ भी कहने से बच रही है लेकिन इसकी जांच शुरू हो गई है। घटना के समय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। इस मामले के बाद से ही परिसर में रहने वाला एक युवक फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications