UP: RSS चीफ मोहन भागवत आज पहुंचेंगे लखनऊ, अवध प्रांत की अहम बैठक में होंगे शामिल
Mohan Bhagwat Lucknow Visit: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिहाज से यूपी बीजेपी के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। बीजेपी जहां एक तरफ अपनी तैयारियों में जुटी है वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने भी अपनी सक्रियता यूपी में बढ़ा दी है। आरएसएस चीफ मोहन भागवत शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगे।

चार दिनों तक चलेगा मंथन
बताया जा रहा है कि यूपी में आरएसएस के अवध प्रांत के प्रचारकों की बैठक है। यह बैठक हालांकि हालांकि पांच दिनों तक चलेगी। 22 सितंबर से 25 सितंबर तक चलने वाले इस प्रांतीय शिविर में आरएसएस चीफ मोहन भागवत भी पहुंचेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि लखनऊ में होने के नेता सीएम योगी से भी उनकी मुलाकात हो सकती है।
सनातन विवाद के बीच लखनऊ का दौरा अहम
सूत्रों की माने तो सनातन धर्म के विवाद के बीच पहली बार संघ प्रमुख लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान अवध प्रांत की कई बैठकें 22 से लेकर 25 सितंबर के बीच होंगी जिसमें उनके शामिल होने की सम्भावना है। सूत्रों की माने तो स्वामी प्रसाद मौर्य के सनातन धर्म और हिन्दू को लेकर लगातार आ रहे विवादित बयानों पर भी चर्चा हो सकती है।
यूपी से बड़ा संदेश दे सकता है संघ
संघ के सूत्रों की माने तो देश के सबसे बड़े राज्य में यह बैठक काफी अहम होगी। सनातन धर्म को लेकर छिड़े विवाद के बीच संघ यहां से कोई बड़ा संदेश दे सकता है। इसमें कई सत्रों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जो लोग संघ की शाखाओं में नहीं पहुंच पा रहे हैं उनके लिए अलग अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी पकड़ाई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications