राजनाथ सिंपंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल सहित इन मंत्रियों के सहारे यूपी में जातीय समीकरण साधने की कोशिश

PM Narendra Modi Oath Ceremony News: मोदी सरकार 3.0 के लिए नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के रिकार्ड की बराबरी कर ली। मोदी कैबिनेट में इस बार उत्तर प्रदेश से जो चेहरे लिए गए हैं वह एक खास जातीय समीकरण को दर्शाते हैं। आइए एक नजर डालते हैं यूपी से किसे शामिल किया गया है या किया जा सकता है और किस जाति विशेष से आते हैं।

ये हैं यूपी से आने वाले मंत्री
मोदी सरकार में राजनाथ सिंह ने फिर से शपथ ले ली है। वहीं जिन नामों पर विशेष चर्चा चल रही है उनमें जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, एसपी सिंह बघेल, शशांक मणि त्रिपाठी,लक्ष्मी कांत वाजपेयी शामिल हैं।

pm modi

कुछ ऐसे हैं जातीय समीकरण
इन मंत्रियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया गया है। जिसमें राजनाथ सिंह, एसपी सिंह बघेल जहां क्षत्रिय वर्ण से आते हैं वहीं देवरिया के शशांक मणि,लक्ष्मीकांत वाजपेयी ब्राम्हण बिरादरी से आते हैं। पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी के बड़े नेता माने जाते हैं। वहीं अनुप्रिया पटेल पटनवार समाज से ताल्लुक रखती हैं। जयंत चौधरी भी इस बिरादरी के बड़े नेता माने जाते हैं।

PM Modi Oath Ceremony: 7 बार दर्ज की है जीत, पीएम मोदी के हैं भरोसेमंद, जानिए कौन हैं पंकज चौधरी?
मोदी सरकार 2.0 में राज्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा 14 मंत्री थे। इनमें से सात मंत्री चुनाव हार गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश से दस से कम मंत्री ही मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाएंगे।ऐसे में जातीय समीकरण से हर वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+