PM Modi Oath Ceremony: 7 बार दर्ज की है जीत, पीएम मोदी के हैं भरोसेमंद, जानिए कौन हैं पंकज चौधरी?

PM Modi Oath Ceremony News Pankaj Chaudhary: मोदी सरकार 3.0 के लिए नरेन्द्र मोदी रविवार शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही कई सांसद इनकी कैबिनेट में शामिल होंगे। महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी के नाम की चर्चा जोरों पर है कि उन्हें इस बार भी मंत्रालय में शामिल किया जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं पंकज चौधरी के अब तक के सफर पर-

सातवीं बार सांसद बने हैं पंकज चौधरी
इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी पंकज चौधरी ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी को हराकर महराजगंज लोकसभा सीट से सर्वाधिक बार सांसद रहने का रिकार्ड बनाया है। पंकज चौधरी ने इस सीट पर सातवीं बार जीत दर्ज की है।

pankaj

मोदी के हैं भरोसेमंद
सांसद पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी के बड़े नेता माने जाते हैं। कई बार सांसद रह चुके पंकज की क्षेत्र में गहरी पैठ है। यह पीएम मोदी के विश्वासपात्रों में एक हैं। पीएम मोदी अपने गोरखपुर दौरे के दौरान इनके आवास पर भी गए थे।

रह चुके हैं देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री
पीएम मोदी के विश्वास पात्र पंकज चौधरी जब 2019 में चुनाव जीते तो उन्हें देश का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनाया गया था। इस बार भी कोई महत्वपूर्ण विभाग मिल सकता है।

UP News: सीएम योगी ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
राजनीतिक सफर
पंकज चौधरी ने अपनी राजनीति की शुरुआत 1990 में गोरखपुर नगर निगम चुनाव से शुरू किया। वह उप महापौर रह चुके हैं। साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर महाराजगंज से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन चुनाव जीते। लेकिन 1999 में पंकज चौधरी चुनाव हार गए। 2004 में पंकज चौधरी ने बीजेपी का फिर परचम लहराया। 2014 और 2019 का चुनाव भी पंकज चौधरी ने जीता। इस बार फिर जीत दर्ज की है। गोरखपुर में 20 नवंबर 1964 को जन्मे पंकज चौधरी ने गोरखपुर विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। पंकज चौधरी की पत्नी का नाम भाग्यश्री है। इन्हें बेटा रोहन चौधरी व एक बेटी भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+