UP News: पीएम मोदी चुने गए NDA के नेता, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
UP News: एनडीए ने लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। आगामी 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी शुभकामना दी है।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में एनडीए ने विकास और विरासत को संजोते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना को सिद्ध किया है।

सीएम योगी ने आगे लिखा कि एनडीए प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ 140 करोड़ देश वासियों की सेवा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
ज्ञात हो कि एनडीए के सभी साथी दलों ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है. बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई मीटिंग में इसका प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव में 20 नेताओं के हस्ताक्षर हैं। विशेष बात ये है कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने भी इस प्रस्ताव पर दस्तखत किए हैं।
यह भी पढ़ें UP News: सीएम योगी ने अपने आवास में किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया यह संदेश












Click it and Unblock the Notifications