Lok Sabha Election 2024: वरुण गांधी पर निर्णय लेना नहीं है आसान, बीजेपी कर रही ये प्लान
Varun Gandhi News Uttar Pradesh: पीलीभीत सीट पर अभी भी चर्चाएं तेज है। वरुण गांधी का अगला कदम क्या होगा इस पर सबकी नजर है। बीजेपी भी कई नेताओं के नाम पर चर्चा कर रही है। इसमें गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, पूर्व सांसद बलराज पासी समेत कई दावेदारों के नाम चर्चा में आने लगे हैं।
संजय गंगवार के नाम के पीछे कुर्मी वोटरों का जुड़ाव बताया गया, जोकि चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावी माने जाते हैं। भाजपा के कुछ नेताओं ने चुनावी गणित में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का नाम जोड़ा। तर्क दिया गया कि पड़ोसी जिला शाहजहांपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके जितिन प्रसाद जातिगत समीकरण साध सकेंगे। शाहजहांपुर की सिख बेल्ट में उनका प्रभाव पीलीभीत में भी काम आ सकता है

वरुण गांधी पर निर्णय लेना इतना आसान नहीं है। आठ चुनावों में मां मेनका व उनकी जीत दर्शाती है कि मतदाताओं के बीच पकड़ है। यह भाजपा भी महसूस करती है, इसलिए कोई भी निर्णय से पहले बार-बार विचार किया जा रहा। वरुण के सामने राह की कमी नहीं है। ऐसी अटकलों का एक सिरा बुधवार को खत्म हो गया। सपा ने बरेली के नवाबगंज से पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद सपा खेमे में हो रहीं चर्चाएं अब पूर्ण विराम की ओर बढ़ गईं। इससे इतर, बुधवार को सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि कमलकांत ने उनके लिए नामांकन पत्र के चार सेट खरीद लिए।
इस सीट से मौजूदा सांसद गांधी-नेहरू परिवार के वरुण गांधी हैं. कहा जा रहा है कि इस बार बीजेपी उन्हें टिकट देने के मूड में नहीं है। पूरे 10 साल तक वरुण गांधी को न तो मोदी सरकार में कोई ज़िम्मेदारी मिली और न ही संगठन में। वह अपने लोकसभा क्षेत्र से बाहर अदृश्य रहे। हालांकि इस दौरान वह अख़बारों में लेख लिखते रहे और मोदी सरकार की आलोचना से भी बाज नहीं आए।












Click it and Unblock the Notifications