Meerut News: जन्म के चंद घंटों बाद बच्ची के सिर से उठ गया मां का साया, रुला देगी यह घटना, ऐसे हुआ हादसा

Meerut News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी अस्पताल का लिफ्ट टूट जाने से उसमें सवार महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित कैपिटल हॉस्पिटल में लिफ्ट टूटकर गिर गई। जब यह लिफ्ट टूटी तो उसमें महिला थी। महिला को डिलीवरी के बाद ऊपर शिफ्ट किया जा रहा था। लिफ्ट गिरने की सूचना पर अस्पताल कर्मचारी भाग खड़े हुए। एक घंटे बाद महिला को लिफ्ट से निकाला गया और दूसरे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

merut

इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में तोड़ फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया। करिश्मा नाम की महिला को कैपिटल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसे ओटी से तीसरे मंजिल स्थित वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी बीच लिफ्ट टूटने से महिला की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+