Lok Sabha Election:गाजियाबाद,मेरठ सहित यूपी की इन 8 सीटों के लिए दूसरे चरण का नामांकन आज से
Second phase of Nomination In Uttar Pradesh: गाजियाबाद, मेरठ सहित यूपी की 8 सीटों के लिए दूसरे चरण का नामांकन आज से शुरू हो रहा है। ये सभी सीटें पश्चिमी यूपी की हैं।
बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में आठ लोकसभा सीटों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।
ये हैं सीटें
दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ तथा मथुरा लोक सभा सीटों पर चुनाव होना है। इनमें से 7 सीटें सामान्य श्रेणी की और एक सीट (बुलंदशहर) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

नामांकन भरने की अंतिम तिथि द्वितीय चरण की 8 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है, मतदान 26 अप्रैल को होगा।
इतने है मतदाता
इन 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.67 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 90.11 लाख पुरुष, 77.38 लाख महिला तथा 787 थर्ड जेंडर हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7797 मतदान केंद्र तथा 17,677 पोलिंग बूथ हैं। प्रत्येक सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी को 25 हजार रुपये तथा एससी-एसटी प्रत्याशी को 12,500 रुपये जमानत धनराशि जमा करनी होगी। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपये निर्धारित है। नामांकन के समय रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि के भीतर अधिकतम तीन वाहन तथा प्रत्याशी सहित अधिकतम पांच व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति होगी।












Click it and Unblock the Notifications