UP News: अखिलेश यादव ने किसे दिया सरकार बनाने का खुला ऑफर? जानिए पूरा मामला
Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। योगी सरकार में चल रही खींचतान का फायदा विपक्ष भी लेना चाहता है। इसी बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पर दिए गए बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला-
UP News: पैतृक संपत्ति के लिए तहसील कचहरी के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, योगी सरकार कर रही यह बड़ी तैयारी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने दिए बयान में कहा है कि " मानसून ऑफर है, सौ लाओ और सरकार बनाओ।" इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में तरह - तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इसे केशव मौर्य से जोड़कर भी देखा जा रहा है। यह भी चर्चा है कि अगर भाजपा में कोई भी नेता सौ विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव इससे पूर्व भी केशव मौर्य को सरकार बनाने का ऑफर दे चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि केशव मौर्य बहुत कमजोर आदमी हैं। उन्होंने सपना तो देखा था लेकिन पूरा नहीं हुआ। वह सौ विधायक लेकर आएं। हम उन्हें समर्थन देंगे। उन्हें बिहार से सबक लेनी चाहिए। जो बिहार में हुआ वो यूपी में क्यों नहीं करते?












Click it and Unblock the Notifications