'अगर हिम्मत है तो बनारस आकर चुनाव लड़ें, कन्नौज का रुख क्यों कर रहे हैं..' पल्लवी ने अखिलेश पर साधा निशाना

Pallavi Patel And Akhilesh Yadav News UP: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। इस दौरान नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी कर रहे हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कन्नौज सीट से पर्चा दाखिल करने पर पल्लवी पटेल ने तंज कसा है।

अगर हिम्मत है तो बनारस से आकर चुनाव लड़ें अपना दल कमेरावादी की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि अगर हिम्मत है तो बनारस आकर चुनाव लड़ें, हम समर्थन देंगे। कन्नौज का रुख क्यों कर रहे हैं। हिम्मत होती तो खुद सामने उतरते। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता को न उतारते।

pallavi

हमारी क्या गलती थी
पल्लवी पटेल ने कहा कि हमारी क्या गलती थी। राज्यसभा की तीन सीटें थीं। हमने कहा कि पिछड़ा, दलित और मुसलमान प्रत्याशी क्यों नहीं हो सकते। उन्हें पिछड़े, दलित और मुसलमान का सौ प्रतिशत वोट चाहिए, लेकिन उनका सम्मान नहीं चाहिए।

सबसे ज्यादा अत्याचार पिछड़ा, दलित और मुसलमान पर पल्लवी ने कहा कि बीजेपी के राज में सबसे ज्यादा अत्याचार पिछड़ा, दलित और मुसलमान पर हुआ है। भाजपा भ्रष्टाचार का दलदल है। इस दौरान अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, प्रमासपा के अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद, राष्ट्रीय उदय पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल पाल और गगन यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+