UP में कई IAS अफसरों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिली कहा की जिम्मेदारी?

IAS Officer Transfer In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया। सरकार ने देवरिया, बदायूं सहित कई जिलों के डीएम बदल दिए है। आइए जानते है कि किस जगह के डीएम बदले गए और किसे नई जगह तैनाती मिली है।

जानकारी के मुताबिक, दिव्या मित्तल को देवरिया का नया डीएम बनाया गया है, वहीं निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है। इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया तो चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का डीएम बनाया गया है। बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र का डीएम बनाया गया है। वही नीतीश कुमार एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं। जिलाधिकारी बदायूं मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है। अखंड प्रताप सिंह जिलाधिकारी देवरिया को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, लखनऊ बनाया गया है।

ias

जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बनाया गया है। जिलाधिकारी ओरैया नेहा प्रकाश को निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार को उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। देशारण उपाध्याय को प्रतीक्षारत रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+