Hathras Hadsa: भोले बाबा के राइट हैंड मुख्य आरोपी मधुकर के बारे में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
Hathras Hadsa News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस अभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने भोले बाबा उर्फ साकार हरि के राइट हैंड मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। इसके साथ पुलिस को इसके बारे में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
रकम जुटाने की थी जिम्मेदारी
आस-पास के लोगों व मधुकर के गांव के लोगों के मुताबिक, उसने हादसे वाले दिन ही सत्संग से लगभग तीस लाख रुपए इकठ्ठा किए थे।

नौकरी से बिना बताए गायब है मुख्य आरोपी
सेवादार देवप्रकाश मनरेगा में तकनीकी सहायक के पद पर ब्लॉक शीतलपुर में तैनात था। वह एक जुलाई से बिना बताए गायब है। वह लगभग दस साल से भोले बाबा से जुड़ा है।
इसी ने ली थी परमिशन
सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में हुए सत्संग की अनुमति भी देवप्रकाश ने ही उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ से ली थी। इस कारण हादसे के बाद वह पुलिस के रडार पर है।
UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर में अन्नपूर्णा हॉस्पिटल का किया लोकार्पण, चिकित्सा सेवाओं को लेकर कही यह बात
देवप्रकाश मधुकर की आय और शान-बान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां मनरेगा में तकनीकी सहायक के रूप में उसे 11 हजार प्रतिमाह मानदेय मिलता था। उसके पास करोड़ों की संपत्ति है। पुलिस इसकी भी छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications