Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hathras:मुख्यमंत्री ने हाथरस में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

cm

हाथरस में शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। अलीगढ़-आगरा नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। इससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो मासूम बच्चे और दो महिलाएं हैं। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी कार सवार आगरा के कमलानगर के रहने वाले हैं। हादसा कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड पर शुक्रवार को केवलगढ़ी के पास हुआ। कार सवार सभी लोग बुलंदशहर से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+