Hathras Hadsa: हाथरस व एटा सहित आस पास के जिलों का स्वास्थ्य महकमा एक्टिव, इन नंबरों पर करें संपर्क

CM Yogi News Hathras Hadsa Uttar Pradesh: हाथरस में चल रहे धार्मिक समागम में दुर्घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ में मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए। घटना से आहत मुख्यमंत्री ने तत्काल न केवल तीन मंत्रियों को मौके पर भेजा बल्कि मुख्य सचिव और डीजीपी को भी व्यवस्थाओं को बेहतर करने तत्काल रवाना किया। देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक चलती रही तो घटनास्थल पर गए मंत्रियों और अधिकारियों से मुख्यमंत्री सीधे अपडेट लेते रहे।

cm

आयोजकों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के लिए हर जरूरी प्रबंध कराया। हाथरस और एटा के साथ-साथ आसपास के स्वास्थ्य महकमे को एक्टिव किया गया ताकि पर्याप्त डॉक्टरों की टीम इलाज के लिए उपलब्ध हो।

UP News: सीएम योगी ने बाढ़ प्रबन्धन की तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश इस बीच राहत कार्यों को बेहतर करने एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर भेजी गई। मुख्यमंत्री ने कहा है कि घटना का दोषी कोई हो, बचेगा नहीं, उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 05722227041 तथा 05722227042 जारी किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+