UP News: प्रचार के आखिरी दिन झारखंड के समर में उतरेंगे योगी, तीन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रैली
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के आखिरी दिन झारखंड के समर में उतरेंगे। सीएम ने चुनाव प्रचार का आगाज भी पांच नवंबर को झारखंड से ही किया था। सीएम झारखंड में इसके पहले पांच नवंबर, 11 नवंबर व 14 नवंबर को रैली कर चुके हैं। सोमवार को यहां वे चौथे दिन चुनाव प्रचार में पहुंचेंगे।
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली रैली साहबगंज जनपद में होगी। य़हां की राजमहल विधानसभा क्षेत्र में सीएम वोट मांगेंगे। राजमहल से भारतीय जनता पार्टी ने अनंत ओझा को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी रैली जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे। यहां से सीता सोरेन कमल चुनाव निशान पर मैदान में हैं। सीएम की तीसरी रैली देवघर में होगी। देवघर विधानसभा क्षेत्र से नारायण दास भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं।

प्रयागराज में गंगा और यमुना का संगम सिर्फ दो नदियों का नहीं बल्कि सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की आस्था का भी संगम है। हर साल देश और विदेश से आने वाले लाखों करोड़ों लोग यहां के स्वच्छ और निर्मल जल में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन परंपरा का निर्वहन करते हैं। तीर्थों के तीर्थ संगम के प्रति लोगों की यह आस्था यूं ही बनी रहे, इसके लिए 500 गंगा प्रहरी दिन रात दोनों नदियों की स्वच्छता और निर्मलता को बनाए रखने में जुटे हुए हैं। महाकुंभ 2025 के दौरान जब करोड़ों लोग संगम में पवित्र स्नान करेंगे तब भी यही गंगा प्रहरी नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए पहरेदार बनकर खड़े रहेंगे। योगी सरकार इन्हें ट्रेनिंग के साथ ही रोजगार से जोड़कर प्रोत्साहित कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications