UP में भारी बारिश को लेकर जानिए क्या है आईएमडी की भविष्यवाणी, कुछ ऐसा रहेगा इन जिलों में मौसम का मिजाज

Uttar Pradesh Weather Update News: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। कई हिस्सों में बारिश हो रही है। आईएमडी की नई रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही कुछ जगहों पर तेज व मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आइए एक नजर डालते हैं यूपी के मौसम पर-

आईएमडी के मुताबिक, लखनऊ में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है। उत्तर प्रदेश में मानसून की वजह से लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के महराजगंज, बस्ती,देवरिया, कुशीनगर,गोंडा,बहराइच,बलरामपुर,फर्रुखाबाद ,कन्नौज, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, फतेहपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव अलीगढ़, कासगंज, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर में भारी बारिश का अलर्ट हैं।

up

बारिश होने से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ किसानों को भी फायदा हुआ है। यह समय धान की रोपाई करने का है। ऐसे में बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। बारिश न होने पर पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ता है। जो काफी खर्चीला पड़ता है। आईएमडी के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक बारिश का यह क्रम बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+