UP News: राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन, जानिए क्या है अंतिम तिथि
Uttar Pradesh News: राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 149 राजकीय संस्थानों में 11 दीर्घकालीन व्यवसायों के लिए यह आवेदन किए जा सकते हैं।
प्रशिक्षण सत्र के लिए किया जा सकता है, जो अगस्त 2024 से प्रारंभ होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी एससीवीटी की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

The UP Files: मनोज जोशी ने निभाया CM योगी का दमदार रोल, जानें क्या है फिल्म की कहानी?
अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार की त्रुटियों के संशोधन हेतु अभ्यर्थियों को दो दिन (48 घंटे) का समय दिया जाएगा। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या आवश्यकता अनुसार किसी भी भाग को प्रिंट कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक है। इच्छुक अभ्यर्थी एससीवीटी की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए150 रुपये शुल्क हैं।












Click it and Unblock the Notifications