The UP Files: मनोज जोशी ने निभाया CM योगी का दमदार रोल, जानें क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म- 'द यूपी फाइल्स'
स्टारकास्ट- मनोज जोशी, मंजरी फडनिस, अली असगर, अशोक समर्थ, अमन वर्मा
डायरेक्टर- नीरज सहाई
स्टार-***
The UP Files: नीरज सहाय के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द यूपी फाइल्स' की इन दिनों खूब चर्चा है। फिल्म आपको राजनीति की एक जटिल दुनिया में लेकर जाती है। देश के सबसे बड़े और सबसे चुनौतीपूर्ण राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में मनोज जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका को निभाया है। फिल्म में मंजरी फडनीस और मिलिंद गुनाजी जैसे टैलेंटेड कलाकार शामिल हैं।
मनोज जोशी बने योगी आदित्यनाथ
असल घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर योगी आदित्यनाथ के सामने आई राजनीतिक और प्रशासनिक बाधाओं पर एक नजर डालती है। फिल्म को देखने के बाद ऐसा लगता है कि मनोज जोशी ने इस किरदार को न सिर्फ प्ले किया है, बल्कि जिया भी है। योगी आदित्यनाथ की यात्रा को विश्वसनीय और आकर्षक बनाने वाली ये कहानी बेहद शानदार है।

कलाकारों ने की दमदार एक्टिंग
इसके अलावा अपने शानदार अभिनय के लिये जानी जाने वाली मंजरी फडनीस ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। दूसरी तरफ मिलिंद गुणाजी की बात की जाए तो उन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म की गंभीरता को काफी हद तक बढ़ाने का भी काम किया है। राजनीतिक तनाव को बढ़ता हुआ काफी अच्छी तरह उन्होंने दिखाया है।
क्या सचमुच सीएम योगी पर बनी है फिल्म?
बताते चलें कि 'द यूपी फाइल्स' उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की कहानी पर आधारित है। फिल्म को उत्तर प्रदेश के सुशासन का प्रतिबिंब कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। फिल्म में योगी आदित्यनाथ से प्रेरित किरदार का स्क्रीन पर नाम अभय सिंह है।
मगर एक बात जो गौर करने वाली है, वो ये कि भले ही फिल्म की कहानी सीएम योगी के इर्द-गिर्द घूमती हो, मगर 'यूपी फाइल्स' को सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक होने का दावा नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications