JOB In UP: एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, संविदा पर होगी बस चालकों की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

JOB In Maharajganj Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जल्द ही बस चालकों की भर्ती होने जा रही है। इसमें रुचि रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। लेकिन इसके लिए भी योग्य व्यक्तियों की ही भर्ती की जाएगी। आइए जानते हैं इसका आवेदन कैसे होगा और क्या योग्यता चाहिए?

सहायक रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज के प्रांगण में दिनांक 03 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया जाएगा, जिसमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उ०प्र० रा० सडक परि० नि० महराजगंज डिपों महराजगंज द्वारा संविदा बस चालकों की भर्ती की जानी है जिसके लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा 8 पास, लम्बाई 5 फूट 3 इंच, न्यूनतम उम्र 23 वर्ष 6 माह एवं हैवी वाहन लाइसेंन्स न्यूनतम दो वर्ष पूराना होना चाहिए, इच्छुक अभ्यर्थी समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ-साथ एक छाया प्रति लेकर उक्त दिनांक को प्रातः 11 बजे तक सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज में उपस्थित होवें। इस सम्बन्ध में कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।

job in up

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ने बताया कि दिनांक: 03-07-2024 को 12.30 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी है। जिसमें जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों / उनकी विधवाओं तथा आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जायेगा। अतः सभी भूतपूर्व सैनिक/ विधवाओं एवं आश्रितों की उपस्थित अनिवार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+