आकाश आनंद फिर बने बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर, बुआ मायावती का पैर छू लिया आशीर्वाद
Mayawati News Uttar Pradesh: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को फिर से पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया है। यह निर्णय सुन आकाश आनंद की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने तत्काल बसपा सुप्रीमो और अपनी बुआ मायावती के पैर छू लिए। इस बैठक में मायावती ने लोकसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा भी की।
आकाश आनंद दूसरी बार पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर बने हैं। इससे पहले भी वे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान सीतापुर में दिए अपने बयान के बाद उन पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से मायावती ने भी उन्हें इस पद से हटा दिया था।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि आकाश आनंद के हटने के बाद वोटरों ने बसपा से दूरी दिखाते हुए दूसरी पार्टी में स्थानांतरित हो गए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। मायावती ने हार की समीक्षा के साथ ही आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर स्टार प्रचारक बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। आकाश बहन जी के बाद दूसरे नंबर के नेता है।












Click it and Unblock the Notifications