'पुलिस ने मेरे साथ बदसलूकी की है मैं इन्हें..',नीट व नेट परीक्षा को लेकर सरकार का विरोध कर रहे अजय राय बोले
Lucknow News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय माहौल गर्म हो गया जब नीट परीक्षा में धांधली और नेट परीक्षा के निरस्त होने का कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व सरकार का विरोध कर रहे थे। इस भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इनके साथ पुलिस ने बल प्रयोग किया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से विधान सभा घेराव के लिए निकले। हालांकि थोड़ा ही आगे चलने पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने सभी को रोक लिया।

यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। इसी बीच अजय राय समेत पार्टी नेता बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ने लगे। कार्यकर्ता पीएम मोदीऔर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने अजय राय सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया था कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 18 जून, 2024 को देश भर में दो शिफ्टों में पेन और पेपर मोड में यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा आयोजित की थी।
अगले ही दिन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से परीक्षा के बारे में कुछ इनपुट मिले, जिनके विश्लेषण से प्रथम दृष्टया लगता है कि इसमें गड़बड़ी हुई है। इसके बाद यह परीक्षा निरस्त कर दी गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications