UPSC Result 2023: कौन हैं महिला टॉपर डोनुरु अनन्या रेड्डी, फर्स्ट अटेम्प्ट में रचा इतिहास,देखें इंटरव्यू Video
UPSC Result 2023 Donuru Ananya Reddy AIR-3: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार (16 अप्रैल) को जारी कर दिया गया है। यूपीएससी में इस साल तेलंगाना की रहने वाली डोनुरु अनन्या रेड्डी महिला टॉपर हैं। डोनुरु अनन्या रेड्डी ने ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल की है।

Who is Donuru Ananya Reddy (AIR-3) कौन हैं महिला टॉपर डोनुरु अनन्या रेड्डी
- डोनुरु अनन्या रेड्डी तेलंगाना के महबूबनगर जिले की रहने वाली हैं। डोनुरु अनन्या रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी रैंक हासिल की है।
- डोनुरु अनन्या रेड्डी अपने पहले प्रयास में यानी फर्स्ट अटेम्प्ट में पास हो गई हैं और टॉपर बनकर इतिहास रच दिया है।
- अनन्या रेड्डी ने हैदराबाद में एंथ्रोपोलॉजी वैकल्पिक के लिए कोचिंग को छोड़कर यूपीएससी परीक्षा के लिए खुद तैयारी की थी।
(यहां देखें, अनन्या रेड्डी का मॉक इंटरव्यू वीडियो)
- डोनुरु अनन्या रेड्डी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज मिरांडा हाउस (Miranda House) से भूगोल में ग्रेजुएट हैं।
- अनन्या रेड्डी के पिता छोटा-मोटा कारोबार करते हैं। उनकी मां एक हाउस वाइफ हैं।
UPSC में टॉप करने पर क्या बोलीं डोनुरु अनन्या रेड्डी?
अनन्या रेड्डी ने यूपीएससी महिला टॉपर होने पर खुशी जताते हुए कहा कि, 'मुझे अपने इंटरव्यू के बाद सलेक्शन की पूरी उम्मीद थी। मुझे पता था कि मेरा रैंक अच्छा आएगा...लेकिन इस बात का बिल्कुल भरोसा नहीं था कि मैं ऑल इंडिया रैंक-3 पर आऊंगी।'
डोनुरु अनन्या रेड्डी ने UPSC की तैयारी कैसे की? इसपर डोनुरु अनन्या रेड्डी ने कहा, ''मैंने अपनी रणनीति के साथ तैयारी की है। परीक्षा से पहले एक दिन में लगभग 12 से 14 घंटे मैं पढ़ाई करती थी। बचपन से ही मैं हमेशा समाज की सेवा करना चाहती थी। इसलिए, मैंने सिविल सर्विस चुनी है। वास्तव में, मैं अपने परिवार में सिविल सेवाओं में जाने वाली पहली महिला हूं।''












Click it and Unblock the Notifications