बदायूं लोकसभा सीट से आदित्य यादव का नाम प्रस्तावित होने पर शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
Shivpal Yadav News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट इन दिनों चर्चा में है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से शिवपाल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को इस लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को चुनाव मैदान में उतारने की मांग की है। इसके लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। आदित्यना यादव के बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है।
जनता की मांग है शिवपाल यादव ने आदित्य यादव को बदायूं सीट से चुनाव लड़ाए जाने के प्रश्न पर कहा कि हम जहां भी गए जिस सम्मेलन में गए वहां लोगों ने आदित्य को चुनाव लड़ाने की मांग की। जनता की मांग पर हमने प्रस्ताव भेजा है।

हमने सिर्फ मांग की है शिवपाल यादव ने कहा कि हमने सिर्फ मांग की है। मांग कोई भी कर सकता है। लेकिन फैसला पार्टी हाईकमान करेगी।
रणनीति सबको नहीं बता सकते शिवपाल यादव ने कहा कि बहुत सारी चीजे रणनीति के तहत की जाती हैं और रणनीति हम सार्वजिक नहीं कर सकते हैं।
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में संभल जिले की गन्नौर विधानसभा में शिवपाल यादव ने आदित्य की उम्मीदवारी को लेकर खुलकर बयान दिया। उन्होंने खुलासा किया कि इसको लेकर बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है, जिसे अखिलेश यादव के पास भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications