Lok Sabha Election 2024: मथुरा,लखनऊ सहित बसपा ने इन 12 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha New Candidate List BSP: बसपा ने बुधवार को 12 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिसमें लखनऊ,मथुरा,गाजियाबाद सहित कई महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं।

पार्टी ने लखनऊ से सरवर मलिक को प्रत्याशी बनाया है। गाजियाबाद से नंद किशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय और मथुरा से सुरेश सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह सपा का रही मैनपुरी सीट से गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा रॉकीजी, उन्नाव से अशोक कुमार पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है।

bsp

मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान को उम्मीदवार बनाया गया है। कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशाम्बी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदू चौधरी और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

बसपा ने इससे पहले 25 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने अब तक कुल 36 प्रत्याशियों का एलान किया है। 36 प्रत्याशियों में 9 मुस्लिम समाज के उम्मीदवार हैं।राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निवर्तमान सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर मैदान में हैं जबकि समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्नाव सीट पर चुनाव लड़ रहे अशोक पांडे हिंदी अखबारों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं यहां उनका मुकाबला भाजपा के निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज से होगा पार्टी के एक नेता ने बताया कि इंदु चौधरी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से जुड़ी शिक्षाविद हैं। उन्होंने कहा कि मोहनलालगंज सीट से उम्मीदवार राजेश कुमार लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी की यह तीसरी सूची है. पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+