UP News: कृष्णा पटेल को फिर मिली कमान, पल्लवी पटेल ने केंद्र-प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 का चुनाव भले अभी दूर हो लेकिन राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। सिराथू से विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने पार्टी का अधिवेशन कराया। अधिवेशन में पार्टी के लिए एक बार फिर कृष्णा पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

सैनी कृषि मैदान में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन ने चुनावी माहौल को गरमा दिया। दो दिन चले इस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। मंच से पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों पर सवाल उठाए और विपक्षी तेवर दिखाए।

up news krishna patel elected

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश हो रही है। एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार की तरह किया जा रहा है। पल्लवी ने जनता से आह्वान किया कि अब जवाब देने का समय करीब है।

कृष्णा पटेल को लगातार पांचवां कार्यकाल

अधिवेशन का बड़ा फैसला यह रहा कि कृष्णा पटेल को एक बार फिर सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह उनका लगातार पांचवां कार्यकाल है, जिसने उनके नेतृत्व पर पार्टी का भरोसा और मजबूत कर दिया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। पल्लवी पटेल ने कहा कि सिराथू से निकली यह राजनीतिक पहल ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने इसे आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने वाला अधिवेशन बताया।

सरकार पर लगाया शोषण का आरोप

पल्लवी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग लगातार हाशिये पर धकेले जा रहे हैं। शिक्षा, नौकरी और आरक्षण के नाम पर छलावा हो रहा है। उन्होंने कहा कि असली तस्वीर जनगणना से सामने आनी चाहिए।

उनके मुताबिक जब तक सही जनगणना नहीं होगी तब तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में बराबरी नहीं आ सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी हमेशा वंचित और शोषित वर्गों की आवाज उठाती रहेगी और इसे ही अपनी असली पहचान मानती है।

कार्यकर्ताओं से पल्लवी पटेल ने कहा कि अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। केवल नारों से चुनाव नहीं जीते जाते इसके लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने इस मिशन को चुनावी सफलता की कुंजी बताया।

लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान

अधिवेशन में मौजूद नेताओं ने भी संगठन विस्तार को लेकर भी अपने-अपने बात रखे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि कृष्णा पटेल के नेतृत्व में पार्टी आने वाले समय में प्रदेश में काफी मजबूत होगी और जनता का भरोसा भी बढ़ेगा।

नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि विरोध की आवाजें दबाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता को अब यह समझना होगा कि लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी उसी की है। इस दौरान पलवी पटेल ने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों के बारे में जनता को जरूर बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+