UP News: केशव प्रसाद मौर्य जायेंगे बहराइच, BJP प्रत्याशी के आनंद गौड़ के समर्थन में करेंगे चुनावी रैली
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बहराइच जिले में आगमन प्रस्तावित है। केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को लोकसभा सीट के प्रत्याशी आनंद गौड़ के समर्थन में बलहा विधानसभा के उर्रा में स्थित कारीकोट माता मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे उर्रा पहुंचेंगे, इसके बाद वह बाकि जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य के आगमन के मद्देजनर सभी मंडल और बूथ पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक तादाद में सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर आनंद गोंड ने बताया कि कार्यक्रम में में शामिल होकर लोग उप मुख्यमंत्री मौर्य को अवश्य सुनें।

ज्ञात हो कि मुस्लिम बहुल बहराइच सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है, फ़िलहाल यह सीट अभी भाजपा के पास है। बहराइच से बीजेपी ने वर्तमान सांसद अक्षयबर लाल गौड़ के बेटे आनंद गौड़ को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक रमेश गौतम को टिकट दिया है। इसके अलावा बसपा ने बृजेश कुमार सोनकर को टिकट दिया है। बहराइच लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
यह भी पढ़ें UP News: फारुख़ अब्दुल्ला पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- इनके बयान आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं












Click it and Unblock the Notifications