UP News: जब जिंदा जल गए मां और बेटे, चलती कार में ऐसे हुआ हादसा, होश उड़ा देगी यह घटना
Kasganj News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को उस समय हाईवे पर अफरा तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गया। इस हादसे में कार सवार पति, पत्नी व ढ़ाई माह का बेटा जिंदा जलने लगे। पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के कासगंज बाईपास पर हुआ। मां बेटे की इस हादसे में मौत हो चुकी है।
मथुरा जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक, बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के रफिया गंज निवासी आशीष यादव अपनी पत्नी और ढाई माह के बच्चे के साथ मथुरा जा रहे थे। बाईपास के पास कार में अचानक आग लग गई। तीनों लोग गाड़ी के अंदर फंस गए।

ट्रक चालकों ने निकाला बाहर
हाईवे पर चलती कार में आग देख वहां से गुजर रहे ट्रक ड्राइवर रूक गए। अपनी गाड़ी किनारे लगाई और कार की तरफ दौड़ पड़े। किसी तरह उन्होंने कार सवार तीनो को बाहर निकाला।
मां बेटे की हो चुकी थी मौत
ड्राइवरों ने जब तीनो को बाहर निकाला तो उस समय मां और ढाई माह के बेटे की मौत हो चुकी थी। पिता बुरी तरह झुलस चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आशीष को जिला अस्पताल में भर्ती में कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications