UP News: कांवड़ियों ने हाईवे पर मचाया उत्पात, कार सवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शीशे तोड़े, लोग मूकदर्शक बने रहे

Muzaffarnagar UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार की देर रात एक होटल पर कांवरियों ने जमकर उत्पाद मचाया। बताया जा रहा है कि एक कार चालक की कार कांवरियों की गाड़ी से टकरा गई थी। टक्कर के बाद कांवरिया उग्र हो गए।

हालांकि इस दौरान वाहन चालक वाहन से अपनी गाड़ी लेकर आगे निकल गया था उसके बाद कांवरियों ने पीछा करते हुए उसे ओवरटेक करके रोक लिया और फिर ड्राइवर को खींचकर मारने पीटने लगे। जान बचाने के लिए ड्राइवर समीप में स्थित एक होटल में भागा।

up-news-kanwariyas-created-ruckus-on-the-highway-in-muzaffarnagar

कांवरियों ने वहां भी उसका पीछा कर लिया और होटल में घुसकर भी उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कांवरियों का उग्र रूप देखकर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यो द्वारा आरोप लगाया गया की टक्कर के बाद एक कांवरिया की कांवर खंडित हो गई।

Recommended Video

    कांवड़ियों ने हाईवे पर मचाया उत्पात,कार सवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शीशे तोड़े, लोग मूकदर्शक बने रहे

    हालांकि बाद में पुलिस ने किसी तरह कांवरियों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद कांवरिया अपने वहां से गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांवरिया कैसे मारपीट कर रहे हैं।

    यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे का है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से जल लेकर कुछ कांवरिया अपने गंतव्य के लिए जा रहे थे इसी दौरान दिल्ली देहरादून हाईवे पर एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

    फिलहाल मामले में क्षेत्राधिकारी सदर राजू साहू द्वारा बताया गया कि लक्ष्मी फूड प्लाजा के पास एक गाड़ी चालक को रोककर उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर कांवरियों को समझाई। उसके बाद कांवड़ यात्री आगे के लिए निकल गए। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+