Lok Sabha Chunav: जानिए कौन हैं अजय कपूर जिन्होंने छोड़ा कांग्रेस का साथ? बीजेपी का थामा दामन
Ajay Kapoor Political Profile: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय कपूर ने इसका साथ छोड़ दिया है। अजय कपूर बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए।
कांग्रेस में निभा चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी
अजय कपूर कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व बिहार में पार्टी के प्रभारी भी रह चुके हैं।
तीन बार रह चुके हैं विधायक
अजय कपूर 2002 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद लगातार तीन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वह 2002 से 2017 तक विधायक रहे हैं।

कानपुर के रहने वाले
अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके हैं।
कानपुर से मिल सकता है टिकट
सूत्रों का दावा है कि उनका नाम कानपुर से बीजेपी के उम्मीदवारों की रेस में भी चल रहा है। वह बीजेपी उम्मीदवार के रूप में यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
पिछले चुनाव में करना पड़ा था हार का सामना
2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इसी सीट से अजय कपूर को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। तब बीजेपी उम्मीदवार महेश त्रिवेदी ने करीब 38 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी और अजय कपूर को करीब 76 हजार वोट मिले, उनकी कुल संपत्ति करीब 69 करोड़ है. हालांकि बीते 15 सालों में उनकी संपत्ति करीब 14 गुना बढ़ी है. 2007 में नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी, तब उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 5.28 करोड़ बताई थी. जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति 31.39 करोड़ बताई थी ।












Click it and Unblock the Notifications