IND vs SA T20: भारतीय टीम की जीत पर उत्तर प्रदेश में जश्न, देर रात तक होती रही आतिशबाजी
IND vs SA T20 World Cup Final Match: टी- 20 वर्ल्ड कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर यह सीरीज जीत ली है। जैसे ही भारत ने अफ्रिका को हराया उत्तर प्रदेश जश्न में डूब गया। देर रात सड़कों पर आतिशबाजी ऐसे होने लगी मानों दीवाली आ गयी हो। बुढ़े, नौजवानों सभी का उत्साह देखने योग्य था। लोग अपनी घरों से बाहर सड़काें पर उतर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ,वाराणसी,कानपुर,गोरखपुर,बस्ती,कुशीनगर,महराजगंज, रायबरेली, आगरा,बरेली सहित सभी जगहों पर लोगों का उत्साह देखने योग्य था। लोग भारतीय टीम की जीत पर जश्न मना रहे थे। आतिशबाजी से पूरा शहर और गांव अपनी खुशी का इजहार कर रहा था। खुशी ऐसी मानों आज प्रभु श्रीराम विजय कर लौटे हो।

लखनऊ के ऐशबाग,चारबाग, इन्दिरानगर,आलमबाग सहित कई अन्य जगहों पर लोगों ने देर रात आतिशबाजी की। कानपुर के युवा देर रात ही सड़कों पर दिखे। वो अपने अंदाज में जश्न मना रहे थे। कार के ऊपर खड़े युवा हाथ में तिरंगा लिए घूम रहे थे। पीएम सिटी वाराणसी में लोग ढ़ोल नगाड़ों पर डांस करते दिखे। कही आतिशबाजी तो कही डांससे युवाओं का उत्साह देखने योग्य था। गोरखपुर के गोलघर, सूरजकुंड, पादरी बाजार,गुलहिरया,तारामंडल,रुस्तमपुर,कूड़ाघाट, असुरन,राप्तीनगर सहित कई अन्य जगहों पर लोग देर रात जश्न मनाते नजर आए।
गोरखपुर के गोलघर के रहने वाले आलोक कहते हैं कि आज टीम इंडिया ने जिस तरह देश का मान बढ़ाया है वो हम सबके के लिए गर्व की बात है। मैं बहुत खुश हूं।
महराजगंज के सिसवा के रहने वाले सुमित कहते हैं कि आज हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। टीम इंडिया ने ऐतिहासिक काम किया है। पूरी टीम को ढ़ेरों शुभकामनाएं। वहीं बस्ती के रहने वाले राकेश भी टीम इंडिया की जीत से काफी खुश है। देवरिया,कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर,बहराइच,गोण्डा,कैसरगंज,बाराबंकी,प्रयागराज सहित सभी जगहों पर जश्न का माहौल रहा।












Click it and Unblock the Notifications