UP News: इकॉनॉमिक फ्रंट पर यूपी की कितनी हुई प्रोग्रेस? CM योगी जल्द उठायेंगे ये बड़ा कदम

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी की अर्थ व्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने की कवायद में जुटे हुए हैं। अधिकारियों की माने तो इसको लेकर जल्द ही राज्य को एक ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रगति की समीक्षा करेगी।

इकॉनमी

इकॉनमी की लगातार समीक्षा कर रहे योगी

आर्थिक मोर्चे पर राज्य की प्रगति की मुख्य सचिव स्तर सहित विभिन्न स्तरों पर नियमित समीक्षा लगातार चल रही है। संकेत हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जल्द ही समीक्षा करेंगे। उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी अब 2021-2022 में 19.74 लाख करोड़ से बढ़कर 2022-2023 में 22.57 लाख करोड़ हो गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी

राज्य योजना विभाग के सचिव आलोक कुमार ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।"

सरकार ने इसको लेकर किया था MOU

उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 अगस्त, 2022 को डिलॉइट इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे और डिलॉइट को राज्य के विकास के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।

पहली बार इसकी समीक्षा करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री स्तर पर प्रगति की यह पहली समीक्षा होगी. उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी अब 2021-2022 में 19.74 लाख करोड़ से बढ़कर 2022-2023 में 22.57 लाख करोड़ हो गई है। 2023-2024 के लिए जीएसडीपी का अनुमान 24.39 लाख करोड़ होने का अनुमान है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कुमार अखिलेलेंद्र ने कहा कि, "यह स्पष्ट है कि राज्य की अर्थव्यवस्था अभी तक जीएसडीपी वृद्धि की आवश्यक गति दर्ज नहीं कर पाई है। उम्मीद है कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के आयोजन से बुनियादी ढांचे के विकास को जो व्यापक प्रोत्साहन दिया जा रहा है, वह धीरे-धीरे आने वाले वर्षों में जीएसडीपी विकास के उच्च स्तर में प्रतिबिंबित होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+