UP News: हिंदू भारत की मूल आत्मा, हमें यहां की मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा: सीएम योगी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि हम हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाए। इसलिए शायद मुसलमान के मन में जगह नहीं बना पाए। हिंदुस्तान में हमें यहां की मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा। हिंदू भारत की मूल आत्मा है। उसका अपमान नहीं किया जा सकता। जिसको गलतफहमी होगी कि हम इस भावना का अपमान करके राजनीति करेंगे तो हम ऐसी राजनीति को ठोकर मारते हैं। हम देश की सुरक्षा और हिंदू की आस्था के सम्मान पर कोई समझौता नहीं कर सकते। ईश्वर की कृपा और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैनल के एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है। ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करती। हम लोग आस्था का सम्मान करते हैं। हम कर्फ्यू नहीं लगाते। कावड़ यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हैं। वह दंगा करते थे। हम प्रदेश को कानून के राज के साथ दंगा मुक्त राज्य के रूप में स्थापित करते हैं। प्रदेश के आध्यात्मिक पर्यटन में यूपी में बहुत संभावनाएं हैं।

cm yogi

उन्होंने आगे कहा कि वह जितनी बार अयोध्या मथुरा और काशी गए हैं। उतना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं गया है। यही कारण है कि 2017 से पहले अयोध्या और अब की अयोध्या में संभावनाओं के मामले में 100 गुना ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। लाखों लोगों को रोजगार मिला है। सीएम ने बताया कि वह अपना चुनावी अभियान मथुरा से शुरू करेंगे।

मदरसों पर कार्रवाई के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक कमरे में चल रहे मदरसे में घर के ही सभी सदस्य शिक्षक हैं और सरकार से अनुदान उठा रहे हैं। पिछली सरकारों की कोई मजबूरी रही होगी। जो कार्रवाई नहीं की उन्होंने कहा कि यूपी में 25 करोड़ आबादी पहले से है। इसलिए नई आबादी मत बनाइए। जो लोग हैं उन्हें कुशल मानव शक्ति में बदलिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता। देश में लोकतंत्र है। इसलिए अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सके। मगर लोकतंत्र किसी व्यक्ति पार्टी या संस्था को डकैती डालने की छूट नहीं देता। मुख्यमंत्री प्रदेश का मालिक नहीं होता हमारा काम जनसेवक और कस्टोडियन होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी फिर चाहे में ही क्यों ना हूं अगर नियम विरुद्ध आचरण करूंगा तो मुझ पर भी देश का कानून लागू होगा। कोई व्यक्ति या सरकार खुद को कानून से ऊपर मानने लगे तो यह गलत है। ईडी एक स्वतंत्र नियामक संस्था है और केजरीवाल का मामला कोर्ट में है। इसे अब कोर्ट ही तय करेगी।

प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के मामले में सीएम योगी ने कहा कि उनके कर्मों के कारण उन्हें न्यायालय से सजा मिली है। भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है। सीएम योगी ने सीएए के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू आबादी कई गुना घटी है। सीएए भारत के वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+