UP News: सिपाही से था परेशान, पत्नी नहीं मान रही थी बात, बनाया वीडियो, फिर पत्नी की हत्या कर खुद भी दे दी जान
UP News: उत्तर प्रदेश के सैफई जनपद में पत्नी की अवैध संबंध से परेशान एक पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पत्नी की हत्या और खुद आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया और उसे अपने रिश्तेदारों से शेयर भी किया था।
वीडियो में उसने पड़ोसी सिपाही और पत्नी के साथ अवैध संबंध के बारे में बताया था। उसने आरोप लगाया की पत्नी को कई बार इस बारे में मना किया लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी। ऐसे में उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था जिसके चलते वह पत्नी को मार कर आत्महत्या कर रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी दोनों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के वीडियो के आधार पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
ट्रक ड्राइवर था 2015 में हुई थी शादी
बताया जा रहा है की सफाई जनपद के नगला चैनसुख गांव निवासी अवनीश उर्फ मनोज यादव ट्रक ड्राइवर था। साल 2015 में उसकी शादी सोनम यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और दोनों को 7 साल का एक बेटा भी है।
बताया जा रहा है कि उसके पड़ोस में एक युवक उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है। मौजूदा समय में एटा जनपद में वह तैनात है। ट्रक ड्राइवर अवनीश ने जो वीडियो बनाया है उसमें आरोप लगाया कि पड़ोसी सिपाही का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।
उसने अभी कहा कि इस बात की जानकारी जब उसे हुई तो उसने अपनी पत्नी को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उसकी पत्नी उसके बात नहीं मानी। उसने यह भी कहा कि सिपाही द्वारा पत्नी से पति और बच्चे की हत्या करने की धमकी भी दी गई थी।
वीडियो में उसने सिपाही को अपनी पत्नी और खुद की मौत का जिम्मेदार बताया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी कपिल दुबे घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications