UP News: गर्लफ्रेंड को मेला दिखाने के लिए जब प्रेमी ने पहन ली वर्दी, असली पुलिस के पहुंचते ही फिर हुआ कुछ ऐसा
Hathras News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड को मेला दिखाने के लिए इस कदर उतावला हो गया कि वह यह भी भूल गया कि क्या सही है और क्या गलत। मेला दिखाने के लिए उसने पुलिस की वर्दी पहन ली। इसकी सूचना जब असली पुलिस को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, श्रीदाऊजी महाराज मेले में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बुलेट से पहुंच गया। मेले में आसानी से प्रवेश मिल सके और वह घूम सके इसके लिए उसने पुलिस की वर्दी पहन ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हाथरस पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदारों पर रौब झाड़ रहा था। इतना ही नहीं उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भी यह बता रखा था कि वह पुलिस में है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्राधिकारी सिकंदराऊ श्याम सिंह ने कहा कि थाना हसायन क्षेत्र की सलेमपुर चौकी पुलिस को यह सूचना मिली कि गांव सलेमपुर पर बुलेट सवार एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर खड़ा हुआ है, दुकानदारों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन पर रौब झाड़ रहा है। इस पर सलेमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज व कुछ अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। इन लोगों ने जब पुलिस की वर्दी पहने हुए इस युवक से पूछताछ की, तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया। जब चौकी इंचार्ज ने उससे और गहनता से पूछताछ की। यह पूछा कि वह किस थाने में तैनात है। कहा उसकी ट्रेनिंग हुई है, तो वह इन सवालों का जवाब नहीं दे सका। इस पर यह स्पष्ट हो गया कि यह युवक पुलिसकर्मी नहीं है। आरोपी का नाम प्रमोद निवासी जरौली हीरा सिंह थाना अकराबाद, अलीगढ़ है। उस पर बाइक के अलावा तीन मोबाइल फोन और ब्लैक कलर का पर्स, जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा मिला। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को यह बता रखा था कि वह पुलिस में है।












Click it and Unblock the Notifications