Festival Special Train: पाटलिपुत्र-छपरा स्पेशल ट्रेन 9 अक्टूबर से यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05297/05298 पाटलिपुत्र-छपरा-पाटलिपुत्र पूजा विशेष गाड़ी का संचलन पाटलिपुत्र तथा छपरा से 09 अक्टूबर से 31 दिसम्बर, 2024 तक 84 फेरों के लिये निम्नवत् किया जायेगा।
05297 पाटलिपुत्र-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 09 अक्टूबर से 31 दिसम्बर, 2024 तक पाटलिपुत्र से 08.15 बजे प्रस्थान कर दीघा ब्रिज हाल्ट से 08.22 बजे, भरपुरा पहलेजाघाट से 08.39 बजे, परमानन्दपुर से 08.51 बजे, नया गांव से 08.58 बजे, सीतलपुर से 09.06 बजे, दिघवारा से 09.15 बजे, अवतार नगर से 09.24 बजे, बड़ा गोपाल से 09.41 बजे, गोल्डिनगंज से 10.07 बजे तथा छपरा कचहरी से 10.31 बजे छूटकर छपरा 10.50 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway News: गोरखपुर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन बिहार यूपी के यात्रियों की राह ऐसे बनाएगी आसान
वापसी यात्रा में 05298 छपरा-पाटलिपुत्र पूजा विशेष गाड़ी 09 अक्टूबर से 31 दिसम्बर, 2024 तक छपरा से 15.20 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 15.29 बजे, गोल्डिनगंज से 15.49 बजे, बड़ा गोपाल से 16.01 बजे, अवतार नगर से 16.11 बजे, दिघवारा से 16.20 बजे, सीतलपुर से 16.27 बजे, नया गांव से 16.34 बजे, परमानन्दपुर से 16.44 बजे, भरपुरा पहलेजाघाट से *17.31* बजे तथा दीघा ब्रिज हाल्ट से 17.42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 17.55 बजे पहुँचेगी।
यह गाड़ी मेमू रेक से चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications