यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाई लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के फेरों की संख्या, देखें डिटेल

Lucknow Chhapara Vande Bharat Train New Update: रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पूजा के उपरान्त यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये पूर्व से चलायी जा रही 02270/02269 लखनऊ-छपरा-लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी का संचलन लखनऊ एवं छपरा से 31 दिसम्बर, 2024 तक 26 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।

02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत विशेष गाड़ी लखनऊ से 14.15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16.07 बजे, वाराणसी से 18.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.35 बजे, बलिया से 20.25 बजे तथा सुरेमनपुर से 20.57 बजे छूटकर छपरा 21.30 बजे पहुंचेगी।

vande bharat

वापसी यात्रा में 02269 छपरा-लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.01 बजे, वाराणसी से 02.35 बजे तथा सुल्तानपुर से 04.50 बजे छूटकर लखनऊ 06.30 बजे पहुंचेगी। इस वंदे भारत विशेष गाड़ी में वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के 08 कोच लगाये जायेंगे।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 19 नवम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, बनारस को गाड़ी संख्या-12559 में 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन बनारस को सुपुर्द किया गया। 20 नवम्बर, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी एवं रेलवे सुरक्षा बल, छपरा को गाड़ी संख्या-15910 में 10 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन छपरा को सुपुर्द किया गया। 20 नवम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, भटनी को नूनखार स्टेशन पर 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड हेल्प लाइन भटनी को सुपुर्द किया गया।

19 नवम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, गोण्डा को प्लेटफार्म संख्या-03 पर 16 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड वेलफेयर सेंटर गोंडा को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+