Holi Special Train: चण्डीगढ़-गोरखपुर व सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस यात्रियों को देंगी राहत
Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04518/04517 चण्डीगढ़-गोरखपुर-चण्डीगढ़ होली विशेष गाड़ी का संचलन चण्डीगढ़ से 21 एवं 28 मार्च, 2024 तथा गोरखपुर से 22 एवं 29 मार्च,2024 को दो फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा ।
04518 चण्डीगढ़-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 21 एवं 28 मार्च,2024 को चण्डीगढ़ से 23.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अम्बाला कैण्ट से 00.25 बजे, सहारनपुर से 02.30 बजे, मुरादाबाद से 06.20 बजे, बरेली से 07.42 बजे, लखनऊ से 11.45 बजे, गोण्डा से 15.35 बजे तथा बस्ती से 16.53 बजे छूटकर गोरखपुर 18.20 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 04517 गोरखपुर-चण्डीगढ़ होली विशेष गाड़ी 22 एवं 29 मार्च,2024 को गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 23.04 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.40 बजे, लखनऊ से 03.10 बजे, बरेली से 07.02 बजे, मुरादाबाद से 08.48 बजे, सहारनपुर से 12.07 बजे तथा अम्बाला कैण्ट से 13.25 बजे छूटकर चण्डीगढ़ 14.10 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का होगा प्रायोगिक ठहराव, देखें पूरी डिटेल
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस
रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 01664/01663 आनन्द विहार-सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 25 मार्च, 2024 तथा सहरसा से 27 मार्च,2024 को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा ।
01664 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा होली विशेष गाड़ी 25 मार्च,2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से 11.10 बजे प्रस्थान कर हापुड से 12.21 बजे, मुरादाबाद से 13.53 बजे,बरेली से 15.13 बजे, हरदोई से 16.59 बजे, लखनऊ से 18.40 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.15 बजे, देवरिया सदर से 01.07 बजे, सीवान से 02.20 बजे, छपरा से 03.20 बजे, हाजीपुर से 04.30 बजे, मुजफ्फरपुर से 05.35 बजे, समस्तीपुर से 06.20 बजे, दलसिगसराय से 06.40 बजे, बरौनी जं0 से 07.45 बजे, बेगूसराय से 08.06 बजे, खगड़िया से 08.42 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 09.55 बजे छूटकर सहरसा 11.20 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 01663 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 27 मार्च,2024 को सहरसा से 09.30 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियार से 09.50 बजे, खगड़िया से 11.07 बजे, बेगूसराय से 11.52 बजे, बरौनी जं0 से 12.25 बजे, दलसिंगसराय से 13.12 बजे, समस्तीपुर से 13.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 14.50 बजे, हाजीपुर से 15.50 बजे, छपरा से 17.35 बजे, सीवान से 18.45 बजे, देवरिया सदर से 20.20 बजे, गोरखपुर से 22.25 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 06.05 बजे, हरदोई से 07.37 बजे, बरेली से 09.34 बजे, मुरादाबाद से 11.10 बजे तथा हापुड से 12.29 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 13.55 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications