Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की राह आसान बनाएगी गुंटूर जं.-आजमगढ़ एक्सप्रेस, यह रहेगा शेड्यूल
Guntur - Azamgarh Special Fare Kumbh Mela Special Train: रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 07701/07702 गुंटूर जं.-आजमगढ़-गुंटूर जं. कुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचलन 24 जनवरी, 2025 को गुंटूर जं. से तथा 26 जनवरी, 2025 को आजमगढ़ से 01 फेरे के लिये किया जायेगा।
07701 गुंटूर जं.-आजमगढ़ कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 24 जनवरी, 2025 को गुंटूर जं. से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन विजयवाड़ा से 00.30 बजे, खम्मम से 02.00 बजे, वरंगल से 03.30 बजे, रामगुंडम से 05.00 बजे, मंचिर्याल से 05.15 बजे, सिरपुर कागजनगर से 06.22 बजे, बल्हारशाह से 09.00 बजे, चन्द्रपुर से 09.17 बजे, नागपुर से 12.20 बजे, बैतूल से 15.10 बजे, इटारसी से 17.50 बजे, पिपरिया से 18.45 बजे, नरसिंहपुर से 21.10 बजे, तीसरे दिन जबलपुर से 00.10 बजे, कटनी से 01.25 बजे, मैहर से 02.20 बजे, सतना से 02.55 बजे, मानिकपुर से 04.20 बजे, प्रयागराज छिवकी से 06.30 बजे, मिर्जापुर से 07.27 बजे, बनारस से 12.10 बजे तथा शाहगंज से 15.35 बजे छूटकर आजमगढ़ 17.15 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में 07702 आजमगढ़-गुंटूर जं. कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 26 जनवरी, 2025 को आजमगढ़ से 19.45 बजे प्रस्थान कर शाहगंज से 21.00 बजे, बनारस से 23.30 बजे, दूसरे दिन मिर्जापुर से 01.20 बजे, प्रयागराज छिवकी से 04.10 बजे, मानिकपुर से 06.40 बजे, सतना से 08.50 बजे, मैहर से 09.20 बजे, कटनी से 10.20 बजे, जबलपुर से 12.00 बजे, नरसिंहपुर से 13.10 बजे, पिपरिया से 14.10 बजे, इटारसी से 15.50 बजे, बैतूल से 17.32 बजे, नागपुर से 19.35 बजे, चन्द्रपुर से 22.47 बजे, बल्हारशाह से 23.45 बजे, तीसरे दिन सिरपुर कागजनगर से 00.05 बजे, मंचिर्याल से 00.35 बजे, रामगुंडम से 00.55 बजे, वरंगल से 02.20 बजे, खम्मम से 03.45 बजे तथा विजयवाड़ा से 06.20 बजे छूटकर गुंटूर जं. से 09.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायंेगे।












Click it and Unblock the Notifications