Festival Special Train:दौराई-बढ़नी-दौराई साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन 12 अक्टूबर से

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 09657/09658 दौराई-बढ़नी-दौराई साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन दौराई से 12 अक्टूबर से 16 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को तथा बढ़नी से 13 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2024 प्रत्येक रविवार को 06 फेरों के लिये निम्नवत् किया जायेगा।

09657 दौराई-बढ़नी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी दौराई से 12 अक्टूबर से 16 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को दौराई से 15.00 बजे प्रस्थान कर अजमेर से 16.15 बजे, किशनगढ़ से 16.50 बजे, जयपुर से 18.10 बजे, गांधीनगर जयपुर से 18.24 बजे, बांदीकुई से 19.50 बजे, भरतपुर से 21.35 बजे, मथुरा जं. से 23.35 बजे, दूसरे दिन हाथरस सिटी से 00.30 बजे, कासगंज से 01.25 बजे, कायमगंज से 02.35 बजे, फर्रूखाबाद से 03.15 बजे, कन्नौज से 04.19 बजे, कानपुर अनवरगंज से 06.02 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 06.40 बजे, ऐशबाग से 08.18 बजे, बादशाहनगर से 08.41 बजे, गोमतीनगर से 08.49 बजे, बाराबंकी से 09.20 बजे, गोण्डा से 10.40 बजे, बलरामपुर से 11.29 बजे तथा तुलसीपुर से 11.56 बजे छूटकर बढ़नी 13.25 बजे पहुँचेगी।

train

Indian Railway News: गोरखपुर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन बिहार यूपी के यात्रियों की राह ऐसे बनाएगी आसान
वापसी यात्रा में 09658 बढ़नी-दौराई साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 13 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार को बढ़नी से 19.15 बजे प्रस्थान कर तुलसीपुर से 19.59 बजे, बलरामपुर से 20.52 बजे, गोण्डा से 22.10 बजे, बाराबंकी 23.57 बजे, दूसरे दिन गोमतीनगर से 00.50 बजे, बादशाहनगर से 01.00 बजे, ऐशबाग से 02.15 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 04.15 बजे, कानपुर अनवरगंज से 04.37 बजे, कन्नौज से 05.22 बजे, फर्रूखाबाद से 06.42 बजे, कायमगंज से 07.18 बजे, कासगंज से 08.45 बजे, हाथरस सिटी से 09.55 बजे, मथुरा जं. से 10.55 बजे, भरतपुर से 12.47 बजे, बांदीकुई से 14.42 बजे, गांधीनगर जयपुर से 15.42 बजे, जयपुर से 16.20 बजे, किशनगढ़ से 17.42 बजे तथा अजमेर से 18.55 बजे छूटकर कर दौराई 19.20 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+