Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पिंक कलर के 1000 ई-रिक्शा को किया गया रवाना, दिया गया "शक्ति सारथी" नाम

Uttar Pradesh News: शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोण्डा जिले ने ऐतिहासिक पहल की है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार गोण्डा में "शक्ति सारथी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत 1000 पिंक कलर के ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन ई-रिक्शा को "शक्ति सारथी" नाम दिया गया है, जिनका उपयोग 90% से अधिक महिलाओं द्वारा किया जाएगा। सभी ई-रिक्शा चालकों को सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में 108 कन्याओं का कन्या पूजन और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

*सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के प्रति किया गया प्रशिक्षित*
गोण्डा की डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि दुर्गा अष्टमी के अवसर पर जनपद में शक्ति वंदन 2.0 के तहत "शक्ति सारथी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "शक्ति सारथी" कार्यक्रम एक अनूठा प्रयास है, जिसमें ई-रिक्शा चालकों को "सारथी शक्ति" की उपाधि दी गई है, जिससे वे महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान कर सकें। "शक्ति सारथी" पहल के तहत ऑटो चालकों का प्रशिक्षण महिला सुरक्षा को मजबूत बनाएगा और समाज में एक नया संदेश प्रस्तुत करेगा। यह पहल इस बात पर आधारित है कि 90% से अधिक महिलाएं यात्रा के लिए ऑटो या ई-रिक्शा का इस्तेमाल करती हैं। शुरुआत में 1000 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को इस पहल के अंतर्गत शामिल किया गया है, जिन्हें महिलाओं की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान करने का प्रशिक्षण दिया गया है। भविष्य में इस कार्यक्रम को और भी विस्तारित किया जाएगा।

cm

*बिना डर के यात्रा कर सकेंगी महिलाएं*
उन्होंने बताया कि शक्ति वंदन 2.0 के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। 'शक्ति सारथी' पहल के अंतर्गत ऑटो चालकों को प्रशिक्षित किया गया है, ताकि महिलाएं बिना किसी डर के यात्रा कर सकें। यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक ब दलाव लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया गया है, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर उत्पन्न कचरे का समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और आधारभूत ढांचे में हुए सुधारों को प्रदर्शित किया गया।

*108 कन्याओं का पूजन और सम्मान*
इस अवसर पर जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आई 108 कन्याओं का कन्या पूजन किया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। वहीं, नवदेवी सम्मान समारोह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त हवन, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉक्टर गरिमा सिंह ने वर्चुअल माध्यम से की, जबकि गोण्डा की डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ अंकिता जैन और जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इससे पूर्व पिछले वर्ष गोण्डा जिला प्रशासन ने शक्ति वंदन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। तब करीब 12 हजार कन्याओं का पूजन कर रिकॉर्ड स्थापित किया गया था।
*ब्रज क्षेत्र के विकास पर सीएम योगी का फोकस, वृंदावन बाईपास से स्थानीय व्यापार और उद्योग को मिलेगी रफ्तार*

*ग्रीनफील्ड परियोजना में 16.75 किलोमीटर लंबे वृंदावन बाईपास का निर्माण*

*श्रद्धालुओं के लिए बांके बिहारी के दर्शन होंगे आसान, व्यापार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा*

*सामाजिक-आर्थिक विकास में होगी महत्वपूर्ण भूमिका*

*लखनऊ, 11 अक्टूबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। योगी सरकार की विकासोन्मुखी प्रयासों को देखते हुए केंद्र सरकार भी यूपी में विकास में सहयोग करने से पीछे नहीं है। वृंदावन में 16.75 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण, पीएम गति शक्ति पहल के तहत प्रस्तावित है। इस परियोजना से जहां श्रद्धालुओं के लिए बांके बिहारी के दर्शन आसान होंगे, वहीं व्यापार और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। नई दिल्ली में आयोजित नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की 81वीं बैठक में प्रस्तावित वृंदावन बाईपास के निर्माण और उससे वृंदावन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियतों की समीक्षा की गई।

*यूपी में बुनियादी ढांचे में तेजी से विकास*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के विकास को लेकर विशेष रूप से सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों का नवीनीकरण और विकास तेजी से हो रहा है। योगी सरकार की इस दिशा में की गई पहल से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि इन स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। प्रदेश में बुनियादी ढांचे का विस्तार तीव्र गति से हो रहा है। पिछले सात सालों में योगी सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं ने उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत किया है।

*श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत*
बांके बिहारी के दर्शन के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण वृंदावन में जाम की समस्या विकराल हो गई है। प्रस्तावित वृंदावन बाईपास का निर्माण इस समस्या का समाधान करेगा। इसके चलते श्रद्धालुओं को बांके बिहारी के दर्शन करने में आसानी होगी और यात्रा का समय भी कम होगा।

*वृंदावन बाईपास से बढ़ेगी कनेक्टिविटी*
वृंदावन बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। इस बाईपास के माध्यम से यात्रा का समय, जो पहले डेढ़ घंटे का था, सिर्फ 15 मिनट रह जाएगा। इसके साथ ही यह परियोजना वृंदावन में यातायात दबाव को कम करेगी, जिससे पर्यटन और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

*सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका*
वृंदावन बाईपास परियोजना का मुख्य उद्देश्य कनेक्टिविटी को बढ़ाना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है। इससे परिवहन चुनौतियों में कमी आएगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। बाईपास से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय व्यापार में तेजी आएगी। इसके साथ ही, क्षेत्रीय विकास और औद्योगिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा। वृंदावन बाईपास से वृंदावन में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी, साथ ही व्यापार और उद्योग को भी नई दिशा मिलेगी। यह परियोजना प्रदेश के विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और उत्तर प्रदेश को समृद्धि और प्रगति की ओर ले जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+